स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज वैशाख पूर्णिमा है। आज के दिन ही भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज समारोह को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी इस मौके पर वेसाक वैश्विक समारोह को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअली संबोधित करेंगे। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से दी गई है।