स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सुपरमून और ब्लडमून के एक साथ दिखने वाला आज का चंद्रग्रहण खास है। इसके पहले ऐसा चंद्रग्रहण 21 जनवरी 2019 को लगा था। बुधवार को लगने वाला इस साल का पहला चंद्रग्रहण सुपर ब्लड मून होगा। इसका मतलब है कि इसका आकार काफी बड़ा होगा और यह लाल-नारंगी रंग का दिखेगा। आज लगने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण दो साल से भी अधिक समय बाद लग रहा है।