टोनी आलम, एएनएम न्यूज, जामुड़िया: अगले कुछ घंटों के अंदर चक्रवाती तुफान यश के बंगाल की सीमा से टकराने की आशंका है। ऐसी आशंका है कि यश के कारण पश्चिम बर्दवान जिले में भी भारी तबाही हो सकती है। ऐसे मे पश्चिम बर्दवान के विभिन्न इलाकों में प्रशासन कि तरफ से लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने की सारी तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में मंगवाकर को ए डि एम ने जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के चिंचुरिया ग्राम पंचायत का दौरा किया। उनके साथ चिंचुरिया ग्राम पंचायत प्रधान विश्वनाथ संगुई जामुड़िया के बि डि ओ जिश्नु दे सहित तमाम आला अफसर थे। चिंचुरिया ग्राम पंचायत क्षेत्र के बागडिहा हाईस्कूल में प्रशासन की तरफ से 60 परिवारो के रहने खाने की व्यवस्था की गयी है। यह वह परिवार है जिनके इलाकों में यश द्वारा सबसे ज्यादा तबाही मचाने की आशंका है। हालांकि कई परिवार ऐसे भी हैं जो प्रशासन द्वारा बनाए गये इन सेल्टर होम में नही जाना चाहते। ए डि एम के नेतृत्व में इन लोगों को सेल्टर होम में जाने को लेकर समझाया गया।