place Current Pin : 822114
Loading...


आसनसोल नगर निगम ने लोगो को सेफ होम मे भेजने का अनुरोध

location_on WESTBENGAL access_time 25-May-21, 05:57 PM

👁 291 | toll 85



1 2.0 star
Public

टोनी आलम एएनएम न्यूज़ : चक्रवाती तुफान यश से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए रानीगंज बोरो दो की तरफ से मंगलवार को रानीगंज के 11 वार्डो मे जो बस्ती है उनमे कच्चे मकान या जर्जर मकानो मे रहने वाले लोगों को शेल्टर होम मे रखने की कवायद की जा रही है। इन सेफ होम मे रहने के साथ साथ उनके लिए पीने के पानी की व्यवस्था और इलाज के लिए अस्थायी चिकित्सा केंद्र भी खोला गया है। रानीगंज के 11 वार्डो मे स्थित विभिन्न स्कुलो और कम्युनिटी सेंटर मे सेफ होम बनाए गए हैं जहां आसनसोल नगर निगम की तरफ से मंगलवार शाम चार बजे से लोगों को चले जाने का अनुरोध किया जा रहा है। रानीगंज बोरो दो के प्रभारी पुर्णशशि राय पुलिस प्रशासन स्थानीय समाज सेवी संस्था के युवा सदस्य और निगम के अभियंतायो ने लोगों के घर घर जाकर बस्ती इलाकों मे रहने वाले सभी से मंगलवार शाम चार बजे तक ही सेफ होम मे चले जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कच्चे मकानो और जर्जर मकानो मे रहने वालों को अविलंब सेफ होम मे भेजने का अनुरोध किया। मंगलवार शाम तक हर इलाके के लोग सेफ होम मे जाने को राजी हो गए। बस्ती के लोगों ने आसनसोल नगर निगम के इस प्रयास का स्वागत किया और कहा कि इससे पहले जब भी तुफान आता था उनको भारी नुकसान झेलना पड़ता था। इस बार प्रशासन द्वारा पहले से तैयारी करके रखने से वह खुश हैं।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play