टोनी आलम, एएनएम न्यूज, जामुड़िया : इस कोरना काल के संकट की घड़ी में लोगों की सुरक्षा को लेकर एवं कोरोना की चैन की कङी तोङने के लिए लॉकडाउन किया गया है। यह लॉकडाउन होने के कारण बहुत से ऐसे गरीब परिवारों के लोग है। जो इस रोग के कारण भय से अपने घरों में बैठे हुए हैं। इनके परिवारों के लोगों तक खाने की सामग्री पहुचा रहे हैं। आज यह नजारा देखने को मिला आसनसोल नगर निगम के जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या सात के दमोदरपुर बैद पाङा में एक समाज सेवक संस्था की और से 50 गरीब परिवारों के लोगों चावल, दाल, आलू, तेल, नमक एवं प्याज दिया गया। इस मौके पर इस समाज सेवक संस्था के एक सदस्य शेख दिलदार ने कहा कि हमे यह सूचना मिली थी कि इस दमोदरपुर के बैद पाङा के लोग अपने एवं परिवारों के पालन पोषण के लिए कार्य करने के लिए बाहर जाते थे। लेकिन लॉकडाउन होने के कारण यह अपने घरों में अभी बैठें हुए। इसकी जानकारी हमें मिलते ही मंगलवार की सुबह उनके घर पहुँच कर कुछ उन्हे खाने की सामग्री दी गई। इस मौके पर गोपी धीवर, पौरेश खाॅ आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।