टोनी आलम एएनएम न्यूज़,अंडाल : अंडाल थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक जारी है। सोमवार रात चोरों ने एक साथ दो मोटरसाइकिल पर अपना हाथ साफ किया। चोरी की खबर मिलते ही इलाके में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया की एक व्यक्ति के घर में शादी समारोह है जगह की कमी होने के कारण उसने अपना मोटरसाइकिल बाहर खड़ा किया था। दूसरा व्यक्ति दो तल्ला क्वार्टर में रहता है इस कारण उसका मोटरसाइकिल बाहर ही रहता है। सोमवार की रात तकरीबन 2:30 बजे तेज बारिश हो रही थी। उसी वक्त बारिश का फायदा उठाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। एक मोटरसाइकिल के मालिक चंद्रमा राम ने कहा की चोरों ने मेरे अपाचे बाइक की चोरी की है जिसका मूल्य एक लाख रुपए से अधिक है। कहा कि हमने घटना के संदर्भ में अंडाल थाने में सूचना दी है। स्थानीय टीएमसी कर्मी सोनू सिंह एवं गौतम चौहान ने कहा कि इलाके में दिन-प्रतिदिन नशेड़ीओ की संख्या बढ़ती जा रही है। इलाके के कुछ लोग गांजा- शराब का नशा करते है। उन्होंने अनुमान लगाते हुए कहा कि शायद यह कार्य नशेड़ीओ की है। नशे की सामग्रियों के इंतजाम में इस प्रकार की वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। लोगों ने पुलिस से आरोपियों की तलाश करने की मांग की।