टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, जमुड़िया : अंफान हो या बुलबुल हर बार चक्रवाती तुफान के कारण अजय नदी पर बने अस्थायी पुल को नुकसान पंहुचता है जिससे दो जिलो के बीच आने जाने मे खलल पड़ता है। अब आने वाले यश तुफान के कारण फिर से इस पुल के टुटने को लेकर दोनों जिलों के लोगो मे आशंका है। जमुड़िया विधानसभा क्षेत्र मे अजय नदी पर दरबारडांगा गांव मे दरबारडांगा फेरिघाट है। हर साल जमुड़िया पंचायत समिति की तरफ से निकलने वाले टेंडर को पाने वाली कंपनी अजय नदी पर कलवर्ट बनाकर रास्ता बनाते हैं। इसी रास्ते से रोज़ाना हजारो लोग पश्चिम बर्दवान और बीरभुम आते जाते है। स्वास्थ्य शिक्षा बाजार सहित तमाम चीजों के लिए बीरभुम जिले के विभिन्न गांवो के लोग पश्चिम बर्दवान के जमुड़िया रानीगंज आसनसोल पर निर्भर रहते हैं। इसके साथ ही पश्चिम बर्दवान कि तरफ अजय नदी के किनारे रहने वाले कई लोगो की जमीन बीरभुम मे है जो आने जाने के लिए इसी पुल पर निर्भर रहते हैं। मगर यश के कारण अजय नदी मे जलस्तर बढने की आशंका है जिससे इस अस्थायी पुल को नुकसान पंहुच सकता है जिससे दोनों जिलों मे यातायात बाधित हो सकता है। घाट का टेंडर पाने वाले शेख अख्तर ने कहा कि इस घाट के लिए उन्होंने सरकार को मोटी रकम दी है। घाट के टुट जाने से इनको काफी आर्थिक नुकसान होगा। स्थानीय निवासी मधुसुदन मंडल ने कहा कि इस घाट पर बड़ी तादाद मे लोग निर्भर करते हैं। बीरभुम के हजारों लोग अपनी रोजी-रोटी के लिए पश्चिम बर्दवान मे रहते हैं। यह अस्थायी पुल ही उनके लिए एकमात्र विकल्प है। इस पुल के टुट जाने से मरीजो और अपने रोजगार के लिए शिल्पांचल जाने वाले लोगों को भारी दिक्कते पेश आएंगी। बीरभुम के रहने वाले नेपाल भुंई ने कहा कि इस पुल के टुट जाने से इनके आने जाने का खर्च बढ जाएगा और काफी दिक्कते पेश आएगी।