स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत में लगातार कोरोना के नए नए केस सामने आ रहे हैं। हालांकि अब रोजाना आने वाले केसों की संख्या दो लाख के नीचे आ गई है, लेकिन इसके बाद भी लगातार लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। इस बीच लगातार लोग मदद के लिए भी आगे आ रहे हैं। देश में इस वक्त क्रिकेट बंद है। आईपीएल चल रहा था, लेकिन इसे कोरोना वायरस के कारण ही सस्पेंड कर दिया गया था। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने बताया है कि वह कोरोना महामारी से लड़ने में सहायता करेगी, जिसके तहत बोर्ड 10 लीटर के 2000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान किया जाएगा। देश इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर से प्रभावित है जिसके कारण ऑक्सीजन अन्य मेडिकल उपरकरणों की मांग तेज हो गई है। अगले कुछ महीने भारतीय क्रिकेट बोर्ड देश भर में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स बांटेगा, ताकि जरूतमंदों को इसे उपलब्ध कराया जा सके।