स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री दिबांग ताटक का कोरोना वायरस के कारण रविवार को निधन हो गया। सूत्रों ने बताया कि 60 वर्षीय ताटक यहां के चिम्पू स्थित समर्पित कोविड अस्पताल में भर्ती थे, जहां पर उन्होंने आज पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे अंतिम सांस ली। उनके परिवार के तीन पुत्रियों तथा एक पुत्र है। ताटक ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1992 में ग्राम पंचायत सदस्य के तौर पर की थी। वह पहली बार 1995 में विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे तथा 2004 में वह दोबारा विधायक बने थे।