स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: ओडिशा-आंध्र प्रदेश बॉर्डर के पास बड़ा हादसा हो गया है। यहां सिलेरू नदी में नाव पलटने से 8 प्रवासी मजदूर लापता हो गए हैं जबकि एक की मौत हो गई है। घटना चित्रकोंड़ा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंदर की है। घटना के बाद से ही यहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है।
बताया जा रहा है चित्रकोंड़ा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंदर सिलेरू नदी में अचानक नाव पलट गई जिसमें 8 प्रवासी मजदूरों लापता हो गए जबकि एक का शव बरामद किया गया है। 8 मजदूरों की खोज के लिए टीमों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि नाव क्यों पलटी, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।