place Current Pin : 822114
Loading...


एक जून तक बिहार में लॉक डाउन की घोषणा

location_on Bihar access_time 24-May-21, 09:41 PM

👁 151 | toll 40



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बिहार के नीतीश सरकार ने लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए फिर से बढ़ा दिया है। इसी के साथ बिहार में लॉकडाउन 2021 पार्ट-3 का ऐलान हो गया है। अब बिहार में 1 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा। बिहार में लॉकडाउन पार्ट-3 का ऐलान सीएम नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर किया। सीएम नीतीश ने ट्वीट कर कहा कि “कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। आज फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई। लॉकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है। अतः बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए अर्थात 1 जून, 2021 तक लॉकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।” अधिक जानकारी के लिए @anmnewshindi पर जाए




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play