स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब गाजियाबाद में एक मरीज में येलो फंगस की पुष्टि हुई है। डॉक्टर बीपी त्यागी ने कहा कि 45 वर्षीय मरीज पहले कोरोना से पीड़ित था और मधुमेह से भी पीड़ित था। ब्लैक फंगस के इलाज के लिए ओटी की सफाई की जा रही है, जांच के दौरान पता चला कि मरीज भी येलो फंगस से संक्रमित थे। फिलहाल मरीज की हालत में सुधार हो रहा है। इस बीमारी को म्यूकर स्पेक्टिक्स के रूप में जाना जाता है।