place Current Pin : 822114
Loading...


रायगढ़ तट पर आठ लाश मिलने से मचा हड़कंप

location_on WESTBENGAL access_time 23-May-21, 01:27 PM

👁 155 | toll 65



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में समुद्र तट पर तीन अलग-अलग स्थानों पर आठ शव मिले हैं, जिसकी खबर मिलते ही हड़कंप मच गया है। पुलिस को संदेह है कि ये बार्ज पी-305 के पीड़ितों के शव हो सकते हैं, जो चक्रवात ताउते के कारण मुंबई तट से 175 किलोमीटर दूर समुद्र में डूब गया था। रायगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार को मिले आठ शवों में से पांच मंडवा तट पर बहकर आए, दो अलीबाग में और एक शव मुरुड में मिला है। उन्होंने कहा कि शवों की अभी पहचान नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन और राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शवों के बारे में सूचित कर दिया गया है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play