स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पुलिस ने राजस्थान के डूंगरपुर में एक कार से चार करोड़ से अधिक रुपए बरामद किए हैं। कार को राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने रोका और उससे 4.5 करोड़ रुपए जब्त किए। इतनी भारी-भरकम राशि को लेकर पुलिस भी हैरान है और मामले की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि ये हवाला के जरिए हुई काली कमाई का हिस्सा है और इसे दिल्ली से गुजरात ले जाया जा रहा था। रकम को जब्त करने के साथ ही कार में सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।