स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: लद्दाख में कोविड-19 से तीन और मरीजों की मौत हो गई है जबकि संक्रमण के 131 नए मामले सामने आए हैं।अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में अब तक सामने आए संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 17,277 हो गई है जिनमें से 176 मरीजों की मौत हो चुकी है।