स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। अब 31 मई तक राजधानी में पाबंदी लागू रहेंगी।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की है। साथ ही उन्होंने 1 जून से अनलॉक के संकेत भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि 31 मई से हम अनलॉक की तैयारी करेंगे।