स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दुनिया के चाहे किसी भी कोने में आपदा आ जाए सिख समुदाय के लोग सबसे पहले वहां पहुंच कर लोगों की मदद करते हैं। देशभर में इन दिनों कोरोना की दूसरी लहर से हर अफरा -तफरी का माहौल है। पिछले दिनों लोग हॉस्पिटल में बेड और ऑक्सिजन की किल्लत से जूझ रहे थे। अलग-अलग राज्यों से दवाओं की कालाबाजारी की खबरें आ रही थी। ऐसे में सिख समुदाय के लोगों ने कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर का ही लंगर ही लगा दिया। लगातार मुफ्त में दवा और खाने के इंतज़ाम किए जा रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुद्वारा तख्त श्री हजूर साहिब ने बड़ा ऐलान किया है। गुरुद्वारे की तरफ से कहा गया है कि वो अपने यहां पिछले 50 साल से जमा सोने का दान कर देंगे। इन पैसों से हॉस्पिटल बनाए जाएंगे।