स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: झारखंड में ई-पास को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया है। यहां-वहां, जहां-तहां, बाबा का ढाबा और कभी खुशी कभी गम के लिए ई-पास लेना अब जन सामान्य को महंगा पड़ेगा। राज्य सरकार ने ऐसे लोगों को कड़ी चेतावनी दी है कि गलत जानकारी पर अब उन्हें सीधे जेल भेजा जाएगा। परिवहन विभाग ने कहा है कि पास लेने के लिए काई भी व्यक्ति अगर गलत जानकारी देगा तो उस पर पुलिस कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई करेगी। कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की झारखंड सरकार ने लॉकडाउन में जरूरी काम निपटाने के लिए 16 मई से ई-पास के बिना घर से बाहर नहीं निकलने का आदेश दिया है।