स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देश के पश्चिमी तटीय इलाकों में आए चक्रवाती तूफान ताउते का असर और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम पल-पल बदल रहा है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है।