place Current Pin : 822114
Loading...


12वीं की परीक्षा आज होगा फैसला

location_on WESTBENGAL access_time 23-May-21, 09:38 AM

👁 157 | toll 39



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा को लेकर आज कोई बड़ा फैसला आ सकता है। परीक्षा को लेकर मौजूद असमंजस की स्थिति के बीच आज एक हाई लेवल बैठक बुलाई गई है। सुबह 11.30 बजे केंद्र और राज्य सरकारों की इस वर्चुअल बैठक में कई पहलुओं पर विचार करने के बाद ये तय किया जाएगा की 12वीं की परीक्षा होगी या नहीं? केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर के अलावा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव, परीक्षा का आयोजन कराने वाले बोर्डो के अध्यक्ष, और परीक्षा नियंत्रण से जुड़ी अन्य संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहेंगे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play