स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: एयर इंडिया के पैसेंजर सर्विस सिस्टम प्रोवाइडर SITA पर इस साल फरवरी में एक बड़ा साइबर अटैक होने की बात सामने आई है। इस अटैक के चलते 45 लाख यात्रियों का पर्सनल डाटा लीक हो गया है, जिसमें दुनिया के अलग-अलग देशों के लोग शामिल हैं। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यात्रियों के डाटा में उनके नाम, डेट ऑफ बर्थ, कॉन्टैक्ट इन्फॉर्मेशन, पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी, टिकट्स और क्रेडिट कार्ड नंबर तक शामिल हैं।