place Current Pin : 822114
Loading...


बच्चों के लिया रानीगंज नेचर टॉकिंस वेलफेयर ने की प्रतियोगिता का आयोजन

location_on Raniganj, West Bengal access_time 20-Dec-20, 11:59 AM

👁 357 | toll 186



1 2.0 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, रानीगंज : तकनीक के इस युग मे छोटे छोटे बच्चों को कुदरत के और करीब लाने और शारीरिक सक्षमता को बढ़ाने के मकसद से रविवार को रानीगंज तिवारी पाड़ा स्थित मैदान मे सामाजिक संगठन रानीगंज नेचर टॉकिंस वेलफेयर की तरफ से क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें इस इलाके के तमाम नौनिहालो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मोके पर नेचर टॉकिंस वेलफेयर के अध्यक्ष शुभंकर भट्टाचर्या, उपाध्यक्ष मनोजीत कुमार बॉस, लता भट्टाचर्या, अभिक नंदी, जया भट्टाचर्या, अरनव चटर्जी, सौरव चक्रबर्ती सहित नेचर टॉकिंस वेलफेयर के और भी सदस्यगण उपस्थित थे। इस संदर्भ मे शुभंकर भट्टाचार्य ने कहा कि 20 दिसंबर यानी मानव संहति दिवस के अवसर पर संगठन की तरफ से एक दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमे स्वामी सविताव्रत महाराज और ए सि पि तथागत पांडे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मकसद समाज से सभी तरह के भेदभाव को मिटाना है। उन्होंने बताया कि पहले भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन उनके द्वारा कीया गया था मगर नेचर टाकिंस वैलफेयर के बैनर तले यह इस प्रतियोगिता का पहला वर्ष है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play