place Current Pin : 822114
Loading...

पॉजिटिव मरीजों के दरवाजे तक खाना पहुंचा रही ये संस्था

Copied Content : No Earning

location_on WEST BENGAL access_time 22-May-21, 03:56 PM

👁 111 | toll 0



1 2.0 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, रानीगंज : कोरोना काल मे ऐसे कई परिवार है जिनके घरो मे खाना बनाने वाला भी कोई नही है। ऐसे परिवारों की मदद के लिए रानीगंज मे पासे आछि और ग्रीन वालेंटियर्स नामक संगठनो का गठन किया गया है जो कोरोना संक्रमित परिवारो के घरो मे पका हुआ खाना पंहुचाएंगे। शुरुआती दौर में 200 परिवारो को यह सेवा प्रदान की जाएगी। आज रानीगंज के विधायक तापस बैनर्जी और रानीगंज बोरो दो के प्रभारी पुर्णशशि राय के हाथो रानीगंज बस स्टैंड मे इस परियोजना की शुरुआत की गयी। इसके साथ ही संगठन की तरफ से कुछ मास्क भी वितरित किये गए। ग्रीन वालेंटियर्स और पासे आछि के सदस्य सिर्फ खाना पंहुचाना ही नही वह कोरोना पीडितो की हर संभव मदद करेंगे। इस संदर्भ मे रानीगंज के विधायक तापस बैनर्जी ने कहा कि जिस तरह से यह संस्थाये सेवा कर रही हो वह कबीले तारीफ है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play