स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 26 जनवरी के दिन दिल्ली में किसानों द्वारा आयोजित की गई ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा सुनियोजित थी। दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट में दायर की चार्जशीट में ये दावा किया है। इस चार्जशीट पर 28 मई को सुनवाई शुरू की जा सकती है।
अभिनेता दीप सिद्धू समेत कुल 16 लोगों को इस आरोपपत्र में आरोपी बनाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीप सिद्ध, इकबाल सिंह और मोहिंदर सिंह खालसा समेत 16 में से 13 आरोपी जमानत पर हैं। वहीं तीन आरोपी मनिंदर सिंह, खेमप्रीत सिंह और जबरजंग सिंह अभी न्यायिक हिरासत में है।