स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने संसद को भंग कर दी है। साथ ही उन्होंने मध्यावधि चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। नेपाल में 12 और 19 नवंबर को मध्यावधि चुनाव होंगे। राष्ट्रपति ने नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली दोनों के सरकार बनाने के दावे को खारिज कर दिया।