स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कनाडा ने कोविड-19 के नए स्वरूप को फैलने से रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान से सीधी उड़ानों पर प्रतिबंध को 21 जून तक एक और महीने के लिए बढ़ा दिया है। भारत और पाकिस्तान से आने वाले विमानों पर 22 अप्रैल को लगाए पहले प्रतिबंध की 30 दिन की अवधि शनिवार को खत्म हो रही थी जिसके बाद प्रतिबंध बढ़ाया गया। उसने शुक्रवार को बताया कि आवश्यक सामान जैसे कि टीकों और निजी सुरक्षा उपकरण की आवाजाही के लिए मालवाहक विमानों को आने की अनुमति दी जाएगी। वायुकर्मियों को दिए एक नोटिस के अनुसार, ''परिहवन मंत्री का मानना है कि विमानन सुरक्षा और लोगों की रक्षा के लिए यह आवश्यक है।'' खबर के अनुसार, दोनों देशों से आने वाले सीधे विमानों पर रोक के बावजूद भारत या पाकिस्तान से यात्री तीसरे देश से यात्रा करते हुए कनाडा आ सकते हैं।