स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कोरोना के हालात में किसान आंदोलन से परेशानी बढ़ती जा रही है। भारतीय किसान संघ के प्रवक्ता भोपाल सिंह ने किसानों से फिलहाल आंदोलन से दूर रहने की अपील की है। उनके शब्दों में सिंघू में दो किसानों की पहले ही कोरोना से मौत हो चुकी है। किसान नहीं होंगे तो आंदोलन कौन करेगा। इसलिए उन्होंने सभी किसानों से कुछ समय के लिए आंदोलन स्थगित करने की अपील की।