राहुल पासवान, एएनएम न्यूज़ : एक तरफ जहां पूरा देश के साथ-साथ राज्य के जिले लगभग सभी कोरोना संक्रमण से प्रभावित हैं। उस समय पुरुलिया जिले के नितुरिया थाना अंतर्गत मोनपुरा गांव के करीब 75 लोग जल जनित डायरिया बीमारी से बीमार पड़ गए। दो की पहले ही मौत हो चुकी है। गांव में मेडिकल कैंप है। प्रशासन की ओर से टंकी से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है। गांव के नलकूपों व तालाबों के पानी की जांच का कार्य चल रहा है। अधिकांश मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जिनमें से कुछ का घर पर ही इलाज चल रहा है। हालांकि पीने का पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है।