स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सोने एवं चांदी के वायदा भाव में शुक्रवार को गिरावट का रुख रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 11:03 बजे जून, 2021में डिलिवरी वाले सोने का रेट 130 रुपये यानी 0.27 फीसद की टूट के साथ 48,414 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। गुरुवार को जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 48,544 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह इस साल अगस्त में डिलिवरी वाले सोने का रेट 177 रुपये यानी 0.36 फीसद की टूट के साथ 48,883 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अगस्त, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 49,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।