स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कोरोना महामारी के बीच जानलेवा ब्लैक फंगस का संकट गहरा रहा है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में ब्लैक फंगस के मामलों का बढ़ना जारी है। देश में अबतक कुल 7251 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 219 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। सबसे ज्यादा ब्लैक फंगस के मामले महाराष्ट्र में आए हैं।