place Current Pin : 822114
Loading...


एनकाउंटर में मार गिराए 13 नक्सली

location_on WESTBENGAL access_time 21-May-21, 10:38 AM

👁 125 | toll 44



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने 13 नक्सलियों को मार गिराया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुठभेड़ महाराष्ट्र पुलिस की C-60 यूनिट और नक्सिलयों के बीच हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को इलाके में नक्सलियों के छिपे होने की गुप्त जानकारी मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की सी-60 कमांडो टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। जब नक्सलियों ने खुद के पुलिस से घिरा देखा तो फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने इस एनकाउंटर में 13 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनके शवों को बरामद कर लिया गया है। गढ़चिरौली के डीआईजी संदीप पाटिल ने भी इसकी पुष्टि की है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play