place Current Pin : 822114
Loading...


खुद कांग्रेसियों को राहुल पर भरोसा नहीं: शिवानन्द

location_on BIHAR access_time 19-Dec-20, 06:26 PM

👁 79 | toll 25



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कांग्रेस की हालत बिना पतवार के नाव की तरह हो गई है, कोई इसका खेवनहार नहीं है। यह स्पष्ट हो चुका है कि राहुल गांधी में लोगों को उत्साहित करने की क्षमता नहीं है। जनता की बात तो छोड़ दीजिए, उनकी पार्टी के लोगों का ही भरोसा उन पर नहीं है इसलिए लोग कांग्रेस पार्टी से मुंह मोड़ रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने एकबार फिर राहुल गाँधी पर हमला बोला। शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अपील की कि वह अपने राजनीतिक उत्तराधिकारी के बारे में निर्णय लेते वक्त पुत्र मोह को त्याग दें। एक फेसबुक पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में लोगों को तो छोड़िए खुद अपनी ही पार्टी के लोगों को उत्साहित करने की क्षमता नहीं है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play