place Current Pin : 822114
Loading...

पुलिस ने बाँटी खुशी

Copied Content : No Earning

location_on west bangal access_time 20-May-21, 07:23 PM

👁 279 | toll 0



1 2.0 star
Public

राहुल तिवारी, सालानपुर: हम पुलिस के ऊपर आरोप लगते वक़्त यह भूल जाते है कि वे भी हमारी तरह इंसान है। उनका भी परिवार है, वे अपने परिवार से दूर हमारी सेवा में तत्पर रहते है। पुलिस कई बार चुपचाप ऐसे काम कर जातर है जिसपर मीडिया की नज़र नही पड़ती और न ही वे वो काम सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए करते है। आज ऐसा ही किया आसनसोल दुर्गापुर पुलिस अंतर्गत रूपनारायणपुर पुलिस फाड़ी प्रभारी प्रोसेनजीत रॉय ने। सालानपुर थाना क्षेत्र के केंदुआडीह में एक परिवार के सदस्य कई दिनों से कोरोना से संक्रमित है और घर में ही आइसोलेशन में है, उनके आजीविका का मुख्य आय दिनमजूरी है, घर मे रहने के कारण उनके पास ना ही पैसे बचे और ना ही घर मे खाने का सामान, पूरे परिवार भूखे मरने की नौबत आ गयी थी। तभी इस बात की खबर रूपनारायणपुर पुलिस फाड़ी प्रभारी प्रोसेनजीत रॉय को लगी और उन्होंने कुछ ऐसा किया की लोगो का दिल जीत लिया। रॉय गुरुवार उस संक्रमित परिवार जिसकी सुध लेने से सभी डर रहे थे के लिये आवश्यक सामान खुद खरीदा और ले कर उनके घर पहुँचे और आगे भी किसी भी जरूरत पर फोन करने की बात कही। अपने दरवाजे पर संकट मोचक रूपी वर्दी वाले को देख संक्रमित परिवार के चहरे पर मुस्कान और आँखों में आंसू थे, जो बहुत कुछ कहना चाह रहा था।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play