स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद राज्य की मुख्यमंत्री के टिप्पणी पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बंगाल के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर प्रशासन पर अपना अविश्वास दिखाया। ममता ने बैठक का राजनीतिकरण किया है। उन्होंने ममता के व्यवहार को शर्मनाक बताया।