place Current Pin : 822114
Loading...

झारखंड के व्यवसायी ने कोविड मरीजो के लिए दिया दस ऑक्सीजन सिलेंडर

Copied Content : No Earning

location_on west bangal access_time 20-May-21, 04:16 PM

👁 149 | toll 0



1 2.0 star
Public

राहुल तिवारी, सालानपुर: कोविड 19 की लड़ाई में बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय के सहियोग से अस्थायी रूप से बने रूपनारायणपुर आईटीआई कोवीड केंद्र में कोविड मरीजो के लिये मिहिजाम निवासी व्यवसायी और समाजसेवी रामेश्वर तिवारी ने गुरुवार दस ऑक्सीजन सिलेंडर सालानपुर तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक महासचिव भोला सिंह को सौपा। भोला सिंह ने कहा कि सिलेंडर के लिये उनका धन्यवाद है, रामेश्वर तिवारी ने आगे भी हमारे सहियोग करने की बात कही है। इस कठिन परिस्थिति में सभी को निस्वार्थ भाव से आगे आना चाहिए। वर्तमान में कोरोना से संक्रमित 14 लोगों का आईटीआई कोविड सेवा केंद्र में इलाज चल रहा है और हमारे बाराबनी विधायक स्वयं पूरी देख रेख कर रहे है। केंद्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता पिंटू दास ने कहा कि वे हर समय हर तरह की सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, साथ ही जितना संभव हो सके उतना साहस भी दे रहे है, संक्रमित लोगों के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play