place Current Pin : 822114
Loading...


झूठे आरोप लगाए फिर कोर्ट में मांगी माफ़ी

location_on Delhi access_time 19-Dec-20, 05:47 PM

👁 78 | toll 24



1 2.0 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के बेटे विवेक डोभाल के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अब कोर्ट में इस मामले में माफी मांग ली है। माफी मांगते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि जयराम रमेश ने कहा, ‘मैंने विवेक डोभाल के खिलाफ बयान दिया। चुनावों के समय मैंने गुस्से में आकर कई आरोप लगाए। मुझे इसका सत्यापन करना चाहिए था।” जयराम रमेश ने कहा कि उन्होंने चुनाव के माहौल में आवेश में विवेक डोभाल के खिलाफ बयान दिए और कई आरोप लगाए थे। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें ये सब कहने से पहले अपने दावों की पुष्टि कर लेनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि वो कारवाँ के लेख को पढ़ कर भ्रम में पड़ गए थे। वहीं विवेक डोभाल ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश के माफीनामे को स्वीकार करते हुए उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मानहानि का केस वापस लेने का निर्णय लिया है। विवेक डोभाल ने कहा, ‘जयराम रमेश ने माफी मांगी है और हमने इसे स्वीकार कर लिया है"।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play