टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, जमुड़िया : कोरोना के इस भयानक माहौल मे जमुड़िया के चिचुरिया ग्राम पंचायत के तेंतुलिया गांव के युवकों ने मानवता की मिसाल पेश की। सरकार के एक बंद पड़े स्वास्थ्य केंद्र मे सेफ होम बनाया। कोरोना मरीजो के लिए दो बेड, दो आक्सीजन सिलिंडर, निबुलाईजर मशीन सहित सारी सुविधाओ का इंतजाम किया गया है। तेंतुलिया ग्राम पंचायत प्रधान विश्वनाथ संगुई ने युवको के इस कदम की सराहना की साथ ही उन्होंने सभी तरह की मदद का आश्वासन दिया। यह काम करने वाले दिव्येदु दान गोपीनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि इस ग्राम पंचायत मे बहुत से लोग कोरोना से प्रभावित है। इनमें से पांच की मौत हो गयी है। इन्ही लोगों की तकलीफ को देखते हुए यह काम किया गया है। किसी भी कोरोना मरीज को आक्सीजन की जरुरत पड़ी तो उनको आक्सीजन देकर दुसरी जगह स्थानान्तरित करने का भी इंतजाम है। दिव्येदु दान ने कहा कि स्थानीय एक युवक की आक्सीजन के अभाव मे मौत के बाद और रोज खबरों मे हजारों लोगों की मौत के बाद वह सभी विचलित हो गए है। स्थानीय लोगों को ऐसी किसी परिस्थिति से बचाने के लिए उन्होंने इस काम का बीड़ा उठाया है। पंचायत प्रधान विश्वनाथ संगुई ने कहा कि कोरोना की दुसरी लहर मे उनके पंचायत क्षेत्र मे 80 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। कल जारी राज्य सरकार के रिपोर्ट के अनुसार अभी भी उनके इलाके मे 51 कोरोना मरीज है। इनमे से पांच की मौत हो गयी है। स्थानीय टीएमसी नेता सतीनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि विपक्ष सोशल मीडिया मे डालने के लिये चाहे कितनी भी कोशिश करे जमीनी स्तर पर टीएमसी ही काम कर रही है। इस विषय पर जमुड़िया के बहादुरपुर स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य अधिकारी उज्जवल मंडल से संप्रदाय साधने की कोशिश कर के भी सफलता नहीं मिली।