स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कश्मीर के कुपवाड़ा में एक स्थानीय बाजार के पास से कुछ ग्रेनेड के साथ दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला कि वे भारत को पाकिस्तान से अलग करने वाली नीलम नदी को पार कर आये थे। विस्तृत जानकारी के लिए पूछताछ जारी है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान जारी है।