स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: वर्ष 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के दौरान कमांडो का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के पूर्व महानिदेशक जेके दत्त का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। बता दे दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका आज अपराह्न साढ़े तीन बजे निधन हो गया।