स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: एक बड़ा रेल हादसा झारखंड के सिमडेगा में होते-होते टल गया। ट्रेन का इंजन बोगी से अलग होकर नदी में गिर गया। रेलखंड के कानोरआं स्टेशन के समीप करीब साढ़े आठ बजे हादसा हुआ। घटनास्थल हटिया स्टेशन से करीब सौ किमी दूर है। रेलवे के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में करीब 400 यात्री सवार थे, सभी बाल-बाल बचे हैं।
जानकारी के अनुसार कानारोआं स्टेशन के निकट दक्षिण केबिन के पोल संख्या 526 के 7-8 के पास हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेन का इंजन देव नदी में गिर गया।