स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: क्या नारदकांड में गिरफ्तार 4 नेताओं- मंत्री फिरहाद हकीम, मदन मित्रा, शोवन चटर्जी और सुब्रत मुखर्जी को गुरुवार को जमानत मिल जाएगी? कलकत्ता हाई कोर्ट में आज दोपहर 2 बजे मामले की फिर से सुनवाई होगी। बुधवार को सुनवाई के दौरान सीबीआई अपनी 'प्रभावशाली' थ्योरी को तेज कर रही थी। वहीं दूसरी ओर चारों नेताओं के वकील उस थ्योरी को खारिज करने की कोशिश कर रहे हैं।