स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कोरोना की दूसरी लहर के बाद से संक्रमितों की संख्या में बढ़ते जा रहा है। अस्पताल में बेड खाली है। ऑक्सीजन की मांग की जा रही है। इसलिए सरकार की देखरेख में ऑक्सीजन एक्सप्रेस को चालू कर दी है।। यह ऑक्सीजन एक्सप्रेस एक दिन में 1000 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन पहुंचा सकती है। अब तक 13 राज्यों में ६७५ टैंकरों के माध्यम से 11,030 मीट्रिक टन से अधिक एलएमओ वितरित किए जा चुके हैं।