राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, सालानपुर: बढ़ते कोरोना प्रकोप से बचाव के लिए डीवीसी अधिकारियों ने अपने स्टाफ क्वार्टर एंव आसपास के इलाकों को सेनेटाइज करवा रहे है, मंगलवार राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के राज्य प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह की प्रयासों से डीवीसी मैथन ने प्राइमरी, हाई स्कूल, पंप हाउस, हाइडल, राज्य पुलिस के नाका प्वाइंट और अन्य क्षेत्रों में सेनेटाइज किया।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग एवं दामोदर घाटी निगम के ओर से लेफ्ट बैंक के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस संदर्भ में डीवीसी मैथन के सहायक प्रबंधक संजय प्रियदर्शी ने कहा कि डीवीसी लगातार कोरोना से बचाव हेतु सेनेटाइजर का कार्य कर रही है, साथ ही झारखंड एंव बंगाल सरकार की सभी कोविड19 दिशानिर्देश का पालन किया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल राज्य मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि इस आपदा में लोगों को बचाने के लिए हर तरह के संगठन आगे आएं। हमने डीवीसी से एक छोटा सा अनुरोध किया कि वे लेफ्ट बैंक के विभिन्न क्षेत्रों को सेनेटाइज करे। साथ ही हमलोग प्रयास कर रहे है कि कल्याणेश्वरी मंदिर परिसर सहित विभिन्न क्षेत्रों को भी जल्दी सेनेटाइज किया जाए।