स्टॉफ रिर्पोटर, एएनएम न्यूज़ : कलकत्ता उच्च न्यायालय ने नारदा स्टिंग मामले में सोमवार को गिरफ्तार किए गए तृणमूल कांग्रेस के चार नेताओं की जमानत पर रोक लगा दी है। चारो तृणमूल ननेता बुधवार तक सीबीआई की हिरासत में रहेंगे। सोमवार को कोलकाता की विशेष सीबीआई अदालत ने चारो को जमानत दी थी पर उन्हें रिहा नहीं किया गया क्योंकि सीबीआई ने उच्च न्यायालय का रुख करते हुए कहा कि मामले को कोलकाता की विशेष सीबीआई अदालत से बाहर ले जाया जाए ताकि नारद मामले को पश्चिम बंगाल से बाहर स्थानांतरित किया जा सके।