स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने आज सोमवार को कहा कि कर्नाटक में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने पर विचार हो रहा है लेकिन अभी तक कुछ फैसला नहीं हुआ है। लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने और पैकेज की घोषणा संबंधी सवालों के जवाब में येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा, ''मैं इस पर विचार कर रहा हूं, हम आपको सूचित करेंगे। अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। राज्य में फिलहाल 24 मई तक पूर्ण लॉकडाउन प्रभावी है।