स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज उत्तर प्रदेश के मोहनगंज क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को साल भर तक डरा-धमका कर उसके साथ कथित दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक के नाम पर मामला किया गया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 साल की एक लड़की को डरा-धमका कर उससे एक साल तक अपनी हवस का शिकार बनाने के आरोप में उसके गांव के ही रहने वाले एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि लड़की सात माह की गर्भवती थी।