स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत में जल्द ही स्पुतनिक-वी वैक्सीन का इस्तेमाल किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इस बार रूस सरकार 'स्पुतनिक लाइट' वैक्सीन भारत भेजेगी। यह टीका एक डोज में काम करेगा। अगर भारत सरकार इस वैक्सीन को ग्रीन सिग्नल दे देती है तो इसे भारत में पहली सिंगल डोज वैक्सीन के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।