टोनी आलम एएनएम न्यूज़,रानीगंज : रानीगंज के सियारसोल गर्ल्स हाईस्कूल मे सोमवार को मिड डे मील लेने आयी छात्राओं को स्कूल की प्रधान शिक्षिका ने लौटा दिया। प्रधान शिक्षिका ने छात्राओं को स्कूल आता देख पुलिस की सहायता से उनको उनके घर वापस भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह दस बजे के आसपास रानीगंज के सियारसोल गर्ल्स हाईस्कूल मे जमुड़िया के बेलबाद से टोटो से तीन छात्राये मिड डे मील का चावल दाल सहित अन्य खाद्य सामग्री लेने गई थी। करीब 12 किलोमीटर दुर यह छात्राये क्यो आई स्कुल की प्रधान शिक्षिका ने यह जानना चाहा जब कि उन्होंने सिर्फ अभिभावकों को आने के लिए मैसेज दिया था। इसके बाद लाकडाउन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की सहायता से तीनों छात्रायो को मिड डे मील की सामग्री के साथ घर वापस भेज दिया गया । रानीगंज के पंजाबी मोड़ फांड़ि के प्रभारी सौमेन बैनर्जी ने खुद तीनो को घर भेजने का इंतजाम किया। छात्रायो ने माना कि उनके अभिभावक घर के कामो मे व्यस्त रहते हैं इसी वजह से उनको जाना पड़ा। हालांकि प्रधान शिक्षिका ने साफ कहा कि उन्होंने सबको मैसेज कर दिया था कि मिड डे मील की सामग्री लेने अभिभावक ही आएं।