स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: नारदा घोटाले में पूर्व मेयर सोवन चटर्जी के साथ दो मंत्रियों फिरहाद हकीम और सुब्रत मुखर्जी और विधायक मदन मित्रा की गिरफ्तारी के लिए राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर आरोप लगाते हुए सैकड़ों टीएमसी समर्थकों ने राजभवन की घेराबंदी की। पूरी सावधानी बरतते हुए टीएमसी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गवर्नर हाउस को घेर लिया, मुख्य गेट पर झंडे लगा दिए और राज्यपाल के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए।