स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: विधानसभा अध्यक्ष विमान बंदोपाध्याय ने कहा कि नारदा मामले में फिरहाद हकीम, मदन मित्रा, सुब्रत मुखिया की गिरफ्तारी अवैध है। उन्होंने कहा कि विधायकों को गिरफ्तार करने से पहले उनसे कोई अनुमति नहीं मांगी गई। सीबीआई इनके खिलाफ सोमवार दोपहर बंशाल कोर्ट में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत चार्जशीट दाखिल करेगी।